रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों में स्पर्श एक कोशिश वेलफेयर संस्था द्वारा कबंल एवं मफलर का किया गया वितरण
रायपुर | स्पर्श एक कोशिश वेलफेयर संस्था के सदस्यों के द्वारा दिनांक 26/12/ समय सायं 5 बजे, पुजारी पार्क टिकरा पारा, बस स्टैण्ड पंडरी आदि में कार्य करने वाले लगभग 70 गरीब मजदूरों को कबंल एवं मफलर का वितरण किया गया है। उक्त कार्यक्रम में संस्था की संस्थापिका श्रीमती अनीता लुनिया, सोनाली लुनिया, सुनीता चांसोरिया जी, श्री जी एस ठाकुर जी, प्रदीप जी, दिलीप जी, पदमा ठाकुर शर्मा जी, अंजलि जी, प्रतीक्षा, अंकिता एवम माधुरी जी आदि कार्यकरता उपस्थिति रहें।





