भिलाई में हत्या करने की नियत से युवक पर धारदार हथियार वार, हत्या की कोशिश का मामला दर्ज
भिलाई। स्टेशन मरौदा क्षेत्र में एक युवक को हत्या करने की नियत से धारदार हथियार से मारकर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास में मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार माता मंदिर के पास स्टेशन मरौदा निवासी कनक कुमार चतुर्वेदी 19 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि वह रोजी मजदूरी का काम करता है। 17 अगस्त को रात 8 बजे बजरंगबली मंदिर के पास बैठा था उसी समय मोहल्ले का रोशन सोनवानी आकर बोला कि तू मेरा मोबाईल चोरी किया है। जिसपर उसने चोरी करने से इंकार किया तब रोशन सोनवानी का पिता जगदीश और उसकी मॉं जकड़ी तथा उसका भाई अजय उर्फ भुजु भी आ गए। तीनों ने मिलकर उसे पकड़ लिये और रोशन को बोले की इसे जान से खत्म कर दो। तब रोशन अपने जेब से धारदार कटर निकालकर प्रार्थी के पेट,हाथ एवं पीठ पर मारकर भाग गया। जिससे उसके पेट व हाथ से खुन निकलने लगा। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307,34 के तहत अपराध दर्ज कर अपराध कायम कर लिया है।




