CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

भिलाई में बदमाश को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला, 30 हिरासत में…जानिए पूरा मामला

भिलाई में बदमाश को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला, 30 हिरासत में…जानिए पूरा मामला
Share

 BHILAI NEWS. छत्तीसगढ़ में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच, भिलाई से बड़ी घटना सामने आई है। चरोदा निगम के हाथखोज शीतला पारा में एक आदतन बदमाश की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला। वहीं, माहौल गरमाता देख बदमाश के दूसरे साथी मौके से भाग गए। हालांकि इस मामले में भिलाई तीन पुलिस ने 30 ग्रामीणों को हिरासत में लिया। मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस पर कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार मृतक आशिक विश्वकर्मा आदतन बदमाश था, उसके खिलाफ भिलाई तीन थाने में कई बार शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। पिछले महीने जरवाय में हुई एक घटना के बाद पुलिस ने आशिक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हाथखोज के ग्रामीणों के मुताबिक जेल से छूट कर आने के बाद वह हाथ खोज में आतंक मचा रहा था। 6 और 7 तारीख की रात वह अपने आधा दर्जन साथियों के साथ हथखोज के शीतला पारा पहुंचा और ग्रामीणों से गाली-गलौज करने लगा।

इसके बाद ग्रामीणों ने काफी देर बर्दाश्त करने के बाद आशिक गैंग पर हमला बोल दिया। मौके से आशिक के साथी भाग खड़े हुए। आशिक को ग्रामीणों ने दबोच लिया और बेदम पीटा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सुबह जब सूचना मिली हथखोज सहित आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के आलाअधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद पुलिस ने तकरीबन 30 ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों से भिलाई तीन थाने में पूछताछ की जा रही है।

बता दे की बीते कुछ सालों से हाथखोज का माहौल काफी खराब हुआ है। यहां गैंगवार जैसी स्थिति बनती रहती है। बीते कुछ सालों में हाथखोज के पार्षद सहित कई लोगों की हत्या हुई है । घटना का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 



Share

Leave a Reply