CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

चरित्र शंका में पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, फिर खुद पहुंचा थाने, साहब मैंने अपनी पत्नी को मार डाला

चरित्र शंका में पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, फिर खुद पहुंचा थाने, साहब मैंने अपनी पत्नी को मार डाला
Share

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर ( bilaspur)जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी( wife) से हत्या कर दी। बताया जा रहा है पत्नी को इसलिए मार दिया क्योंकि उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी और लड़के से अवैध संबंध( external affair) है। इसी वजह से दोनों के बीच एक बार फिर विवाद हुआ। तब युवक ने कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर पर कई वार किए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बीजा निवासी जगेंद्र साहू(38) अपनी पत्नी निशा साहू(32) और 3 बेटियों के साथ डेढ़ महीने पहले ही गांव लौटा है। इसके पहले वह बिलासपुर के सकरी इलाके में रह रहा था। जगेंद्र घर का खर्चा चलाने के लिए बढ़ई का काम करता था।जगेंद्र को अपनी पत्नी पर शक था। उसे शक था कि सकरी में पड़ोस में रहने वाले किसी लड़के से उसकी पत्नी का अवैध संबंध है। इसके चलते दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका था।

वारदात के बाद आरोपी थाने गया और बोला कि साहब मैंने अपनी पत्नी को मार दिया

विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने पास रखा कुल्हाड़ी उठाया और पत्नी के सिर पर कई वार किए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी थाने गया और बोला कि साहब मैंने अपनी पत्नी को मार दिया है। ये जानने के बाद पुलिस की टीम मौके पर गई और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने ही पूरे घटनाक्रम के बारे में पुलिस को जानकारी दी है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ कार्रवाई जारी है।



Share

Leave a Reply