CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

प्रभारी डीईओ पर गिर सकती है गाज, सामान्य प्रशासन विभाग ने दी कार्रवाई के निर्देश

प्रभारी डीईओ पर गिर सकती है गाज, सामान्य प्रशासन विभाग ने दी कार्रवाई के निर्देश
Share

रायपुर । प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने आठ प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना की है। जिसको लेकर छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिष्टोफर पॉल ने सामान्य प्रशासन को पत्र लिखकर इन आठ जिलों में योग्य और वरिष्ठतम जिला शिक्षा अधिकारी की पदस्थापना करने की मांग की थी। जिसको लेकर अब सामान्य प्रशासन विभाग ने अवर सचिव स्कूल शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर प्रकरण पर परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने और की गई कार्रवाई की जानकारी आवेदक यानी क्रिष्टोफर पॉल को देने का निर्देश दिया है। सामान्य प्रशासन के स्थायी निर्देश 4 अगस्त 2011 के अनुसार वरिष्ठ के रहते कनिष्ठ को चालू कार्यभार नही सौंपा जाना है। छग स्कूल स्कूल सेवा भर्ती और पदोन्नति नियम 2019 के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी के पद उप संचालक प्राचार्य के समकक्ष अधिकारी को ही पदस्थ किए जाने का प्रावधान है। लेकिन स्कूल शिक्षा विभाग से कनिष्ठ अधिकारियों को जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थ कर दिया गया है। जबकि इन अधिकारियों से वरिष्ठतम अधिकारी स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत है। आशोक नारायण बंजारा प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर , प्रवास सिंग बघेल प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग, राजेश कर्मा प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, दंतेवाड़ा, रजनी नेलशन प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, धमतरी, मधुलिका तिवारी प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, बेमेतरा, एमआर मंडावी प्रभाारी जिला शिक्षा अधिकारी, नारायणपूर, राजेश कुमार झा प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, जगदलपुर और परसराम चंद्राकर प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, महासंमुद शामिल है। सामान्य प्रशासन के स्थायी निर्देश 4 अगस्त 11 और छग स्कूल सेवा शैक्षिक व प्रशासनिक संवर्ग भर्ती और पदोन्नति नियम 2019 के अनुसार इन आठ प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना की जांच नियमानुसार किया गया। तो इन प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारियों के ऊपर गाज गिर सकता है। क्योंकि स्कूल शिक्षा विभाग में कई उप-संचालक और कई प्रथम श्रेणी के प्राचार्य कार्यरत है और यह प्रथम श्रेणी के अधिकारी है और जिन आठ व्यक्तियों को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभार सौंपा गया है, वे सभी द्वितीय श्रेणी के अधिकारी है। छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिष्टोफर पॉल ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी का पद उप संचालक के समकक्ष अधिकारी का पद है, उसी संवर्ग के अधिकारी को ही पदस्थ किए जाने का प्रावधान है। लेकिन स्कूल शिक्षा विभाग से विभाग में मूल संवर्ग ( के प्रथम श्रेणी अधिकारी के रहते हुए, द्वितीय श्रेणी अधिकारी को जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभार सौंपा जाना स्कूल शिक्षा विभाग और सामान्य प्रशासन के स्थायी निर्देशों और छग स्कूल सेवा भर्ती औरपदोन्नति नियम 2019 का उल्लघंन है।
 



Share

Leave a Reply