नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

छत्तीसगढ़ राज्य में देशी-अंग्रेजी शराब की कीमतों में 40 रूपए तक की वृद्धि, शराब लेने अब मदिराप्रेमियों को अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी, पढ़ें पूरी खबर

छत्तीसगढ़ राज्य में देशी-अंग्रेजी शराब की कीमतों में 40 रूपए तक की वृद्धि, शराब लेने अब मदिराप्रेमियों को अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी, पढ़ें पूरी खबर
Share

रायपुर | राज्य में मदिराप्रेमियों को अब शराब के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी। राज्य सरकार ने देशी शराब के दामों में 40 रूपए तक की वृद्धि कर दी है। इससे मदिराप्रेमियों को अब शराब के लिए अपनी जेब और ज्यादा ढीला करना होगा। 

देशभर में जारी लॉकडाउन के बीच राज्य में शराब दुकान खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे मदिराप्रेमियों को अब शराब के लिए अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। राज्य सरकार के आबकारी विभ ाग ने अंग्रेजी शराब के साथ ही साथ देशी शराब की कीमत बढ़ा दी है। 
राज्य में शराब के नए दामों के अनुसार देशी शराब की ब्रांड प्लेन का पव्वा पहले 60 रुपए मिलता उसे बढ़ाकर 70 कर दिया है। वहीं फु ल प्लेन की बोतल पहले 230 रुपए थी जिसे बढ़ाकर 270 रूपए कर दिया गया है। 
देशी शराब की मसाला की बात करें तो पहले मसाला का पव्वा 70 रुपए में बिकता था उसे बढ़ाकर 80 रुपए किया गया है। वहीं फ ुल मसाला की बोतल पहले 270 रुपए में बिकती थी। जिसे 40 रुपए बढ़ाकर अब 310 रुपए किया गया है।  हालांकि लॉकडाउन के चलते अभी शराब दुकानें बंद हैं। लेकिन जब खुलेंगी तो इसी नए रेट के मुताबिक शराब मिलेगी। सरकार ने शराब की बोतले में 10 रुपए से लेकर 40 रुपए तक की वृद्धि की है, लेकिन मदिराप्रेमियों को शराब दुकान खुलने का बेसब्री से इंतजार है। 
 


Share

Leave a Reply