BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कांकेर घटना के संबंध में पत्रकारों के जांच दल ने मुख्यमंत्री को सौंपी रिपार्ट, सीएम ने बस्तर आईजी को दिए कार्रवाई के निर्देश

कांकेर घटना के संबंध में पत्रकारों के जांच दल ने मुख्यमंत्री को सौंपी रिपार्ट, सीएम ने बस्तर आईजी को दिए कार्रवाई के निर्देश
Share

रायपुर। मुख्यमंत्री से आज यहां उनके निवास कार्यालय में कांकेर पत्रकारों के साथ हुई घटना से संबंधित तथ्यों के अन्वेषण के लिए राज्य शासन द्वारा गठित की गई उच्च स्तरीय जांच दल ने मुलाकात कर उन्हें अपनी रिपोर्ट सौंप दी। मुख्यमंत्री ने बस्तर के पुलिस महानिरीक्षक को जांच रिपोर्ट भेजते हुए इसका परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

 
इस अवसर पर पत्रकारों की उच्च स्तरीय जांच दल के अध्यक्ष राजेश जोशी, संपादक नवभारत रायपुर के साथ ही जांच दल के सदस्य अनिल द्विवेदी, सम्पादक आज की जनधारा रायपुर, सुरेश महापात्र सम्पादक बस्तर इम्पेक्ट दंतेवाड़ा, शगुफ्ता शीरीन सहायक संपादक, राष्ट्रीय हिन्दी मेल और रूपेश गुप्ता संवाददाता स्वराज्य एक्सप्रेस रायपुर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री को सौंपी गई जांच रिपोर्ट में 16 पेज का मूल प्रतिवेदन तथा 450 पेज के अन्य दस्तावेज शामिल है।

 जाँच की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें



Share

Leave a Reply