केन्द्र की हर योजना और निर्णय में कांग्रेस सरकार अड़ंगा डालकर किसे खुश करना चाह रही है-रमन सिंह
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह लगातार ट्वीट के जरिए प्रदेश की भूपेश सरकार पर निशाना साध रहे है। इस बार डॉ. सिंह ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव द्वारा तीसरे ट्रायल से पहले कोवैक्सीन का विरोध करने पर उन पर तंज कसा है।
डॉ. सिंह ने आज ट्वीट कर कहा कि केन्द्र की हर योजना और हर निर्णय में प्रदेश कांग्रेस सरकार अड़ंगा लगाकर आखिर किसे खुश करना चाह रही है। डॉ. सिंह ने कहा कि क्या राहुल गांधी चाटूकारिता करने पर नंबर ज्यादा देते हैं क्योंकि अब प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी प्रदेश की जनता की जान से खिलवाड़ कर उन्हें खुश करने वैक्सीन तक का विरोध कर रह हैं।
केंद्र की हर योजना और हर निर्णय में कांग्रेस सरकार अड़ंगा लगाकर आखिर किसे खुश करना चाह रही है!
— Dr Raman Singh (@drramansingh) February 13, 2021
क्या @RahulGandhi जी चाटूकारिता करने पर नम्बर ज्यादा देते हैं?
जो अब @TS_SinghDeo जी भी प्रदेश की जनता की जान से खिलवाड़ कर उन्हें खुश करने वैक्सीन तक का विरोध कर रहे हैं। pic.twitter.com/Z7ky55f9SH




