बड़ी खबर : रायपुर के मंजू ममता रेस्टोरेंट के सामने नशेड़ी युवक ने लोगों को कार से रौंदा, भीड़ युवक का किया ऐसा हाल
रायपुर | 5 अक्टूबर की देर रात एक शराबी वाहन चालक भीड़ में कार घुसा दी। रास्ते में मौजूद कुछ लोगों को चोटें आईं। वहीं किनारों पर खड़ी दूसरी गाड़ियों को ठोकते हुए निकल गया। लोगों ने बताया कि कुछ मिनट बाद दूसरी तरफ से फिर इसी अंदाज में वह गाड़ी लेकर आया, कार धीमी हुई तो लोगों ने इसे घेर लिया। कुछ लोगों ने पुलिस को भी खबर दे दी। भीड़ ने आरोपी के कार से निकलते ही उस पर लात-घूसों की बरसात शुरू कर दी।
घटना एमजी रोड स्थित मंजू ममता रेस्टोरेंट के सामने की है, जहां नशे में धुत्त साहिल जैन ने अपनी तेज रफ़्तार कार भीड़ में घुसा दी। इस दौरान 3-4 कोगों को चोट आई। वहीं कई बच्चे और महिलाएं बाल-बाल बची। बताया जा रहा है कि आसपास के लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए आरोपी चालक की कार की चाभी निकालकर जबरदस्ती कार रोका, जिससे बड़ा हादसा टाला जा सका। फिर राहगीरों ने चालक साहिल जैन को कार से निकाल कर बेदम पिटाई कर दी, मौके पर आए दो आरक्षकों ने उसे भीड़ से बचाया और उसे थाने ले गए। हादसे में कुछ महिलाओं को चोट आई है। कुछ फूड स्टॉल वालों का भी नुकसान हुआ है।
रायपुर पुलिस ने कहा है की मौदहापारा थाना क्षेत्र में रात को रैश ड्राइविंग करने वाले आरोपी साहिल जैन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर गिरफ़्तारी की गई है। आरोपी की गाड़ी जप्त की गई है। आरोपी का ड्राइविंग लाइसेन्स निरस्त करने हेतु प्रकरण परिवहन कार्यालय प्रेषित किया जाएगा।




