कटघोरा में एक युवक ने नदी किनारे की फांसी लगाकर आत्महत्या, पढ़ें पूरी खबर
कोरबा | कटघोरा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक का नाम किशन दास पिता सुनउराम है। मृतक किशन कटघोरा के पूछापारा का रहने वाला था। उसकी लाश मुस्लिम कब्रिस्तान के करीब नदी के किनारे पेड़ पर लटकती हालात में देखी गई थी।
किशनदास शहर की किसी कूलर फैक्ट्री में कार्यरत था। वह अविवाहित था और पिता के नही होने की वजह से उस पर घरेलू जिम्मेदारियां भी थी। उसकी विधवा माँ घरों में झाड़ू पोछा कर आजीविका चलाने में उसकी मदद करती थी। बहरहाल पुलिस आत्महत्या की वजहों की जांच में जुट गई है।




