बड़ी खबर : कवर्धा में ईद मिलादुन्नबी के सम्बन्ध में मुस्लिम समाज के साथ बैठक संम्पन्न, कलेक्टर ने दिए ये दिशा निर्देश
कवर्धा | 19 अक्टूबर को ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर कबीरधाम जिले में शांति एवं अमन चैन के लिए आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में मुस्लिम समाज की बैठक संम्पन्न हुवा। बैठक में समाज के लोगो ने इस संबंध में आवश्यक सुझाव भी दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे, डिप्टी कलेक्टर संदीप ठाकुर, एसडीएम विनय सोनी सहित मुस्लिम समाज के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने बताया गया कि ईद मिलादुन्नबी पर्व पर जुलूस,जलसा जैसे सामूहिक सार्वजनिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। जारी आदेश के अनुसार कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप आज भी निरंतर जारी है। इसलिए आवश्यक है कि ऐसे सुरक्षात्मक उपाय किया जाए, जिससे स्वास्थ्य स्थितियां जिले में बेहतर बना रहे। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के पत्र द्वारा दिए गए निर्देश अनुसार जिले में आगामी ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस निकालने, जलसा आयोजित करने, आदि जैसे सामूहिक एवं सार्वजनिक गतिविधियों की अनुमति नही होगी। ईद मिलादुन्नबी पर्व के दौरान शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों एवं निर्देशों का पूर्णत:पालन सुनिश्चित करना होगा।




