पोस्टर मेकिंग में छात्र-छात्राओं ने लिंग समानता और पर्यावरण सुरक्षा का मुद्दा उठाया
रायपुर :- महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय गांधी चौक रायपुर में आज से तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ हुआ शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी के द्वारा किया गया प्रतियोगिता के पहले चरण में पहले दिन तीन प्रतियोगिताएं आयोजित हुई इसमें मेहंदी सजाओ प्रतियोगिता वेस्ट फॉर बेस्ट प्रतियोगिता और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में 56 पार्टिसिपेंट्स ने हिस्सा लिया इसमें प्रतियोगिता की विजेता गीतांजलि यादव बीसीए प्रथम वर्ष ने लैंगिक समानता का मुद्दा उठाया वहीं धृति स्थान बनाने वाली तांसीम खान बीकॉम पंचम सेमेस्टर की छात्रा ने महिला सशक्तिकरण के मुद्दे को रेखांकित किया जबकि इसी प्रतियोगिता में तीसरा स्थान बनाने वाली प्रतिभागी ने पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की प्रतियोगिता के निर्णायक अर्जुन नाग सोम गोस्वामी और विवेक प्रकाश साहू रहे जिन्होंने प्रतियोगियों के प्रदर्शन की सराहना की प्रतियोगिता के दूसरे सेगमेंट सलाद डेकोरेशन में रश्मि साहू प्रथम स्थान पर रही इन्होंने फल सब्जी के माध्यम से टेडी बेयर तैयार किया था दूसरा स्थान बनाने वाले प्रीति वर्मा ने क्लॉक को दर्शाया जबकि तीसरा स्थान बनाने वाले रमेश बघेल डीसीए फर्स्ट सेम ने पीकॉक बनाकर के अपनी कल्पना का अद्भुत चित्रण प्रस्तुत किया इस प्रतियोगिता के निर्णायक डॉक्टर श्रुति तिवारी डॉक्टर सुधीर जैन एवं सना खान रही प्रतियोगिता का बेहद आकर्षक सेगमेंट बेस्ट ऑफ़ वेस्ट मे प्रथम स्थान दीक्षा ने प्राप्त किया इन्होंने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की फोटो को बनाया था वही सेकंड स्थान प्राप्त करने वाली वीणा यादव ने फायर अलार्म को बनाकर लोगों में जागरूकता की बढ़ाने की कोशिश की है प्रतियोगिता के तीसरे स्थान पर वॉल डेकोरेशन कर गीतांजलि यादव जीत घोषित की गई इस प्रतियोगिता में डॉक्टर शिल्पा वाधवा डॉक्टर प्रेमचंद्राकार और श्रीमती जीवन ज्योति सिंह की उपस्थिति निर्णायक के रूप में रही प्रतियोगिता का अंतिम सेगमेंट मेहंदी सजाओ प्रतियोगिता में सानिया रश्मि पांडे आकांक्षा नायक ने भाग लिया इस प्रतियोगिता के निर्णायक शिक्षिका सोमा गोस्वामी और सुमन शर्मा अर्जुन नाग रहे इन सभी तीनों प्रतियोगिताओं में 150 से अधिक बच्चों ने भाग लिया और उत्साह पूर्वक माहौल में अपना प्रदर्शन किया । कार्यक्रम प्रभारी डॉ अनुपमा जैन सहित सभी प्राध्यापिका उपस्थित रहे ।




