राजधानी रायपुर में एक युवक ने हत्या की नियत से किया हसिंये से हमला, युवक घायल
रायपुर | मोहल्ले में आने जाने वालों से गाली-गलौज करने से मना करने पर आरोपी ने एक युवक की हत्या करने के नियत से उस पर हसिंये से वार कर घायल कर दिया। घटना खमतराई थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिवानंद नगर झण्डा चौक के पास सोमवार की रात्रि 7 बजे कन्हैया साहू 28 वर्ष पिता गरीब राम साहू मोहल्ले में खड़ा होकर आने जाने वालों को गाली-गलौज कर रहा था बलराम सोनी के द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने घर से हसिया लाकर उसके चेहरे व गर्दन पर जानलेवा हमला करते हुये हत्या की नियत से प्रहार कर दिया। जिसके बाद मोहल्ले वालों ने घटना की सूचना 108 वाहन को दी उसके बाद आरोपी फरार हो गया। घायल अवस्था में युवक को ईलाज के लिये मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध दर्ज कर उसकी धरपकड़ में जुटी हुई है।




