रायपुर में रॉड व स्टीक से मारकर युवक को कर दिया घायल, उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती
रायपुर। घर से बुलाकर युवक को स्टीक व रॉड से मारकर घायल कर देने की रिपोर्ट गंज थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार भाटापारा फाफाडीह रायपुर निवासी राजेश सुरेशा 40 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 09 मई को शाम 06 बजे प्रार्थी के भाई को घर से दीपक सेन बुलाकर ले गया कुछ देर बाद मोहल्ले के लड़कों से पता चला कि पीडि़त का भाई रवि फाफाडीह के पास मनोहर किराना दुकान के पास सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा हुुआ है। जिसके बाद मौके पर पहुंचने पर पता चला कि रवि को दीपक सेन व उसके साथियों ने जान से मारने की धमकी देकर स्टीक व राड से मारकर घायल कर दिया है। जिसे उपचार के लिये 112 के माध्यम से अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




