BIG BREAKING : रायपुर में आज मिले कल से दुगने मरीज, 69 मरीजों ने कोरोना से जीती जंग, बचे सिर्फ इतने एक्टिव
रायपुर । राजधानी रायपुर में आज 27 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 20 और होम आइसोलेशन से 49 कुल 69 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज किसी भी मरीज की इलाज के दौरान मौत नही हुई, इस प्रकार मौत का कुल आकड़ा 3123 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 511 है।
आज तक रायपुर में 156963 मरीजो की पहचान हुई है और 153329 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।





