बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के बजरंग चौक इलाके में देर रात फिर हुई चाकूबाजी की घटना, आरोपी ने युवक पर किया ताबड़तोड़ वार
रायपुर | राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देररात पूर्व विवाद को लेकर एक युवक की हत्या करने के नियत से चाकू मारकर गंभीर रुप से घायल कर देने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक बजरंग चौक रावाभाठा निवासी लेखराम धु्रव 46 वर्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 11 फरवरी को रात 9.45 बजे प्रार्थी अपने छोटे भाई के साथ काम से वापस लौटा तब उसके मोहल्ले के जय प्रकाश यादव 21 वर्ष पिता बीर सिंह यादव उसके घर पहुंचा व उसके भाई को आवाज देकर बाहर बुलाया व हत्या करने की नियत से उसके गले पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर घायल कर भाग गया। जिसके बाद वह अपने भाई को एम्स अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज जारी है। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 307 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी है।




