राजधानी में एक बार फिर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण किया, युवती ने आत्महत्या की
रायपुर | युवतियों से प्यार का नाटक कर शादी करने का वादा कर धोखाधड़ी करने वाले अपराधिक किस्म के युवाओं की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। नासमझ युवतियों के साथ लंबे चौड़े कर जहां उनका शारीरिक शोषण किया जा रहा है वहीं शादी पर बात आने पर या तो तथाकथित प्रेमी फरार हो जाते हैं या फिर शादीशुदा निकलते हैं।
इसी कड़ी में गुढिय़ारी थाने से मिली जानकारी के अनुसार रामनगर निवासिनी 22 वर्षीय पीडि़ता युवती के साथ फिरोज कुमार साहू जयहिंद चौक रामनगर गुढिय़ारी द्वारा जमकर प्यार कर प्रदर्शन कर उसका दैहिक शोषण किया गया। युवती द्वारा बार बार शादी नहीं करने पर जहर का सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की गई। नारायणा हास्पिटल देवेंद्र नगर में उपचार के दौरान पीडि़त युवती की मौत हो गई। उक्त मामले में गुढिय़ारी थाने ने आरोपी साहू के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है।




