राजधानी में फिर एक बार शादी का प्रलोभन देकर 1 साल तक युवक ने बनाये युवती के साथ शारीरिक सम्बन्ध, फिर किया शादी से इंकार
रायपुर | राजधानी रायपुर में युवतियों से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का मामला बढ़ता ही जा रहा है | राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र से एक खबर सामने आई है खबर है कि भनपुरी निवासी एक युवक ने शादी का प्रलोभन देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाया व बाद में शादी से इंकार कर दिया। घटना की रिपोर्ट प्रार्थिया ने खमतराई थाने में दर्ज करायी है। मिली जानकारी के अनुसार खमतराई निवासी युवती 18 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 1 जून 2018 से 22 जून 2020 तक भनपुरी निवासी मिथलेश निषाद 22 वर्ष पिता रामजी निषाद ने शादी का प्रलोभन देकर पिछले एक वर्ष से शारीरिक संबंध बना रहा था जब युवती ने शादी करने की बात कही तब आरोपी शादी करने से इंकार कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर लिया है।




