BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राजधानी रायपुर में 72 घंटे तक बंद के ऐलान के चलते शहर के किराना और सब्जी बाजारों में उमड़ी भीड़, पढ़ें पूरी खबर

राजधानी रायपुर में 72 घंटे तक बंद के ऐलान के चलते शहर के किराना और सब्जी बाजारों में उमड़ी भीड़, पढ़ें पूरी खबर
Share

रायपुर | कोरोना वायरस से निपटने के लिए राज्य सरकार ने लॉकडाउन में सख्ती करते हुए 72 घंटे तक के लिए इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी को बंद रखने का ऐलान किया है। 

इस ऐलान के चलते आज शहर के सड़कों और बाजारों में लोग उतर आए है और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए खरीददारी कर रहे है। तीन दिन तक दुकानें बंद रहने के कारण लोग शहर के गोलबाजार में किराने की दुकानों सहित अन्य स्थानों पर लगने वाली सब्जी व किरानों की दुकानों में भारी भीड़ लगी हुई है। खरीददारों के घर से बड़ी संख्या में बाहर निकलने का फायदा उठाते हुए कई लोग बिना किसी काम के घर से बाहर घुमने निकल रहे है। 

72 घंटे तक कड़ाई से लॉकडाउन का कराया जाएगा पालन:
सरकार के आदेशानुसार अगले 72 घंटे तक लोगों को लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए रायपुर शहर के उरला और आजाद चौक सबडिवीजन में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान बेवजह सड़क पर घूम रहे लोगों को पकड़ कर कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान कलेक्टर एस भारती दासन और एसएसपी आरिफ शेख भी मौजूद रहे।
ज्ञात हो कि आज शाम 5 बजे से 19 अप्रैल शाम 5 बजे तक मेडिकल दुकाने, मिल्क पार्लर, पेट्रोल पंप, एलपीजी गैस सिलिंडर की दुकानें और ऑनलाइन होम डिलीवरी की सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी दुकानें बंद रहेगी। 
 


Share

Leave a Reply