नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

राजधानी के रेलवे स्टेशन में जेबकतरे कर रहे लोगों की जेब साफ, मोबाइल व पर्स चोरी की घटनाओं में हो रही है वृद्धि..

राजधानी के रेलवे स्टेशन में जेबकतरे कर रहे लोगों की जेब साफ, मोबाइल व पर्स चोरी की घटनाओं में हो रही है  वृद्धि..
Share

रायपुर। राजधानी के रेलवे स्टेशन में टिकट काउंटर पर जेबकतरों के चलते यात्री परेशान हो रहे है। स्टेशन के पीछे की ओर से जेबकतरे स्टेशन में प्रवेश कर ट्रेनों व टिकट काउंटर पर लोगों की जेब काट रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर टिकट लेते समय टिकट एटीएम मशीन व काउंटर पर पाकिटमार भीड़भाड़ का फायदा उठाकर टिकट लेने के बहाने यात्रियों की पर्स व मोबाइल जेब से निकाल रहे हैं। ज्यादातर यात्रियों को घटना की जानकारी ट्रेन में बैठने के बाद होती है। जिसके चलते घटना की रिपोर्ट वे जीआरपी में नहीं कर पाते। रेलवे स्टेशन में सोमवार को रायपुर से राजनांदगांव जा रहे यात्री संदीप शर्मा ने आरएनएस को बताया कि वे टिकट लेने के लिए टिकट एटीएम मशीन के पास लाइन में लगे हुए थे। उसी दौरान एक पाकिटमार ने टिकट लेने के बहाने उनके जेब से मोबाइल निकालने का प्रयास किया पाकिटमार ने टिकट लेने का बहाना करते हुए कुछ देर लाइन में खड़े होने के बाद दूसरे लाइन में जाकर खड़ा हो गया। यात्रियों ने स्टेशन में तैनात आरपीएफ व जीआरपी के जवानों से मांग की है कि टिकट काउंटर व स्टेशन के पीछे गुढिय़ारी, रामनगर की ओर से आने वाले संदिग्ध लोगों पर नजर रख उनसे पूछताछ करे। यदि उनके पास टिकट नहीं मिलता है तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे ताकि स्टेशन में आने वाले यात्रियों को पाकिटमारी की घटनाओं से राहत मिल सके। 



Share

Leave a Reply