कोरोना काल में जरूरतमंदों के घर-घर बांटे गए अंडे व क्लोरीन की गोलियां
रायपुर। कोरोना काल में इन दिनों जरूरतमन्दो की सहायता के लिये के लोग सामने आ रहे है और उन्हें सब्जी, सूखा राशन व अन्य जरूरतों के सामान निशुल्क उपलब्ध करा रहे है।
रविशंकर शुक्ला वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी भी लगातार अपने साथियों के साथ मिलकर ऐसा ही काम कर रहे है। प्रतिदिन उनके द्वारा जरूरत मंद लोगो के घर-घर जाकर उन्हें कभी सब्जी, कभी सूखा राशन तो कभी अन्य सामान वितरित कर रहे है। इसी कड़ी में रविवार को उनकी टीम ने मिलकर लगभग 8000 अंडे एवं क्लोरीन की गोलियां प्रति घर चार-चार अंडे वितरण किया गया।
श्री तिवारी की टीम में असरफ अली, पितांबर चौधरी मोहम्मद हसनैन होमेंद्र सिन्हा अज्जू चौधरी गुलाम हैदर शाहरुख खान निखिल प्रधान देवा रवि डोंगरे राजेंद्र दयाल शब्बीर खान फिरोज भाई तौफीक भाई मोहम्मद सादिक पंकु भाई मोहम्मद मुजीब भाई अकरम भाई लक्षित तिवारी छोटू यादव वाहिद भाई गजेंद्र रजक धीरज रजक रुपेश यादव विक्की जयंत निषाद अजय पांडे अशरफ अली वाहिद भाई दराब खान रमन मदरे अजेंद्र दयालशामिल है।




