CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कोरोना संक्रमण काल में अफवाह और गलत बातों का प्रचार करने से सबको बचना चाहिए-कलेक्टर

 कोरोना संक्रमण काल में अफवाह और गलत बातों का प्रचार करने से सबको बचना चाहिए-कलेक्टर
Share

धमतरी। जिला प्रशासन ने इस खबर का खण्डन किया है, जिसमें कहा गया है कि लॉक डाउन के दौरान जिन परिवारों के घर पर राशन, पैसे खत्म हो गए और कहीं काम पर नहीं जा पा रहे, तो जिला कलेक्टर कार्यालय, पुलिस कंट्रोल रूम, एस.डी.एम. इत्यादि के नंबर पर कॉल कर परिवार के सदस्यों की संख्या बताकर राशन प्राप्त कर सकते हैं। वास्तविकता यह है कि खाद्य विभाग ने आगामी मई माह में बी.पी.एल. राशन कार्डधारी परिवारों के लिए व्यवस्था की है कि वे शासकीय उचित मूल्य की दुकान से मई और जून माह का चावल, माह मई में नि:शुल्क प्राप्त कर सकते हैं। कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य ने कहा है कि महामारी के इस संक्रमण काल में सबको अफवाहों और गलत बातों का प्रचार करने से बचना चाहिए। इस तरह की खबर फैलाने वाले के विरुद्ध एफ.आई.आर. दर्ज की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है, कि सभी भ्रामक खबरों की पुष्टि कर लें और सकारात्मक रहकर इस कोरोना बीमारी से सुरक्षा और बचाव में जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों में सहयोग करें।


Share

Leave a Reply