जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर ने सुनी 39 शिकायते, दिया निराकरण का निर्देश.......
दुर्ग : जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भूरे ने सोमवार को 39 शिकायतों को सुना व उसके निराकरण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया। प्राप्त शिकायतों में अधिकांश अतिक्रमण की शिकायतें, आर्थिक सहायता, सीमांकन व बटांकन, व्यवस्थापन की मांग व भेड़सर के पटवारी को ग्रामीणों ने हटाने की मांग की है। इंदिरा गांधी शासकीय अनुदान प्राप्त शाला में मेल-फिमेल शौचालय व बोर खनन शासन निधि से निर्माण कराए जाने की मांग की गई ।
पार्वती साहू वार्ड-36 जीवनप्लाजा के पीछे गंजपारा के जमीन पर अन्य लोगों ने कब्जा कर लिया है, जिसकी शिकायत 7/2/19 से संभागायुक्त दुर्ग कार्यालय में की लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। डीएफएम मद से सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी की संविदा भर्ती की चयन परीक्षा में मैरिट बेस पर ले रहे है उसमें साक्षात्कार की मांग डिप्लोमा इन एनीमल हसबेंडरी के छात्र महेन्द्र रात्रे, शंकर, कु. कुसुम ने की है।
सुंदरलाल देवांगन आशानगर वार्ड-21 निवासी ने बताया कि खरीदी गई जमीन खसरा नं. 32/18 रकबा 0.024 हे. 2500 वर्गफीट पर निर्मला देवांगन ने किए गए अवैध कब्जे को हटाए जाने की शिकायत की गई।




