अगले 24 घंटे में भी छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में होगी बारिश, गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने दी जानकारी
छत्तीसगढ़ सहित देश के कई हिस्सों में अगले 24 घंटे मौसम फिर बदलने वाला है। छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया गयाहै। स्काइमेट की वेबसाइट के मुताबिक छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अगले 24 घंटें में बारिश और ओले पड़ेंगे। आपको बता दें कि शुक्रवार और शनिवार को भी छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश हुई थी और ओले पड़े थे। मौसम का ये मिजाज रविवार और सोमवार को भी जारी रह सकता है। सरगुजा, बिलासपुर और रायपुर संभाग में बारिश की चेतावनी दी गयी है।
Severe Weather Advisory for Today and Tomorrow pic.twitter.com/nmcNTZ1evi
— India Met. Dept. (@Indiametdept) April 26, 2020
मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ इस समय उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे उत्तरी अफगानिस्तान पर है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पंजाब और इससे सटे भागों पर दिखाई दे रहा है।पूर्वोत्तर में मेघालय के ऊपर एक सर्कुलेशन है और इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा होते हुए छत्तीसगढ़ तक बनी है। जिसकी वजह से मौसम में बदलाव होंगे। वहीं दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम से महाराष्ट्र और कर्नाटक होते हुए एक ट्रफ तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों तक बनी है।




