बड़ी खबर : राजधानी के पुरानी बस्ती थाने में धर्मांतरण मामले में थाना प्रभारी हुए लाइन अटैच, फादर पर हमला करने के जुर्म में इन सात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
रायपुर | राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर है कि पुरानी बस्ती टीआई यदुमणि सिदार को लाइन अटैच कर दिया गया है। रक्षित आरक्षी केन्द्र से नितेश ठाकुर को नया थाना प्रभारी बनाकर भेजा गया है। साथ ही धर्मांतरण की शिकायत पर पादरी पर थाने के भीतर हमला करने वाले सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। पुरानी बस्ती पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उनकी तलाश में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने पादरी पर हमला करने के जुर्म में संभव शाह, विकास मित्तल, मनीष साहू, शुभंगर द्विवेदी, संजय सिंह, अनुरोध शर्मा, शुभम अग्रवाल एवं अन्य के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 147 और 34 भादवि के तहत एफआईआर दर्ज किया है | इन पर पादरी पर हमला करने के साथ-साथ दुर्व्यवहार का आरोप है।




