वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में दूसरे चरण में आज रस्सा खींच प्रतियोगिता का शानदार आयोजन हुआ
रायपुर : 14 जनवरी शहर के गांधी चौक स्थित महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में दूसरे चरण में आज रस्सा खींच प्रतियोगिता का शानदार आयोजन हुआ इस आयोजन में प्राचार्य एकादश और छात्र एकादश के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी के नेतृत्व में प्राचार्य एकादश ने जोरदार तरीके से रस्सा खींचकर जीत हासिल की वहीं दूसरी तरफ महिला वर्ग में शिक्षिकाओं को छात्राओं ने एकतरफा मुकाबले में पराजित कर दिया इससे पहले अलग-अलग कैटेगरी में छात्र-छात्राओं की प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें कंप्यूटर संकाय और कला निकाय की टीमें क्रमशः विजेता और उपविजेता घोषित की गई है इसके अलावा आज दूसरे चरण की अन्य प्रतियोगिताओं में शतरंज और कैरम प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुई है जिसमें टीम विजेता घोषित की गई है इस तरह वार्षिक प्रतियोगिता गूंज के अंतर्गत 2 दिन तक खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित हुई यह सभी प्रतियोगिताएं खेल अधिकारी डॉ विजय शर्मा के नेतृत्व में आयोजित की गई आप सभी प्रतिभागियों को वार्षिक खेलकूद पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा




