CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : इस शिक्षा सत्र में भी इस आधार पर तैयार होंगे परीक्षा परिणाम, 10वीं और 12वीं के पाठ्यक्रम में इतने फीसदी हुई कटौती

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : इस शिक्षा सत्र में भी इस आधार पर तैयार होंगे परीक्षा परिणाम, 10वीं और 12वीं के पाठ्यक्रम में इतने फीसदी हुई कटौती
Share

रायपुर । कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन में कारण प्रदेश के छात्रों की पढ़ाई पर असर पड़ा है। इसके चलते शिक्षा सत्र पिछड़ गया है। इस पिछड़े शिक्षा सत्र को कवर करने 10वीं और 12वीं के पाठ्यक्रम में 30 प्रतिशत की कटौती की गई है। कोरोना के कारण मोहल्ला क्लास नहीं होने पर छात्रों को अगस्त से जनवारी तक असाइनमेंट दिया जाएगा। जिसे स्कूल में जमा करने होगा। इसी के आधार पर परीक्षा परिणाम तैयार किया जाएगा।
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेम साय सिंह टेकाम ने कहा कि प्रदेश बंद है। ऐसे में मोहल्ला क्लास से पढ़ाई जारी है, लेकिन पढ़ाई के लिए पाठ्यक्रम अनुरूप जितना समय चाहिए उतना कोरोना के वजह से विद्यार्थियों को नहीं मिल पा रहा है। इसलिए परिस्थिति को देखते पाठ्यक्रम में 30 प्रतिशत की कटौती की गई है।
डॉ. टेकाम ने कहा कि परीक्षा के समय यदि कोरोना का प्रकोप रहा तो इसके लिए भी वैकल्पिक व्यवस्था कर ली गई। अगस्त से जनवरी तक सभी 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को सभी विषय में असाइनमेंट दिया जाएगा। असाइऩमेंट देने के बाद जमा करने के लिए समय निर्धारित किया जाएगा। विद्यार्थी अपने असाइनमेंट को स्कूल में जमा करेंगे।
गौरतलब है कि पिछले शिक्षा सत्र में भी कोरोना की वजह असाइनमेंट दिया गया था, जिसको आधार मानकर दसवीं का परिणाम जारी किया गया है, और बारहवी की परीक्षा फार्म होम से लिया गया है जिसका अभी तक परिणाम जारी नहीं हुआ है।



Share

Leave a Reply