CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

रायपुर के इस इलाके में 13 साल की बच्ची से रेप, पडोसी ने ही दिया दुष्कर्म की घटना को अंजाम

 रायपुर के इस इलाके में 13 साल की बच्ची से रेप, पडोसी ने ही दिया दुष्कर्म की घटना को अंजाम
Share

रायपुर के खमतराई इलाके में एक 13 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। कभी जान से मारने की धमकी तो कभी बदनामी का डर दिखाकर आरोपी बच्ची का शोषण कर रहा था। रविवार को भी बच्ची के साथ गलत हरकत कर रहा था, तभी नाबालिग का भाई वहां आ गया। बहन के साथ अश्लील हरकत करते देखा तो फौरन आरोपी को पकड़कर घर के दूसरे लोगों और मोहल्ले वालों को जानकारी दी। मामला थाने पहुंचा और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

बच्ची का पड़ोसी है 20 साल का आरोपी
इस शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम देने वाले युवक का नाम सुखदेव बंजारे है। 20 साल का सुखदेव खमतराई में बच्ची के घर के पास ही रहता है। इसका बच्ची के घर भी आना जाना था। कुछ महीने पहले घर पर बच्ची को अकेला पाकर इसे मौके का फायदा उठाया। गलत नीयत से बच्ची को छुआ और फिर डराने लगा। कई महीनों तक यह चलता रहा। मौका पाकर कई बार इसने बच्ची के साथ जबरदस्ती की। डर की वजह से बच्ची ने बात घर वालों को नहीं बताई और चुपचाप सब सहती रही।


Share

Leave a Reply