राजधानी रायपुर के इस क्षेत्र में बेटी ने पिता को धारदार औजार से मारकर पहुँचाया चोट, वजह जानकर आप हो जायेंगे हैरान
रायपुर | घरेलू विवाद पर बेटी ने पिता को धारदार औजार से मारकर चोट पहुंचाया। मामले की रिपोर्ट सिविल लाईन थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक काली नगर माता गैरेज के पास पंडरी रायपुर निवासी राजेश कोठारी 52 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि प्रार्थी की छोटी बेटी घरेलू काम करने पर मना कर उससे विवाद करने लगी, इसी दौरान वह झुमाझटकी कर धारदार औजार से उसके हाथ पर मारकर चोट पहुंचाई, जिससे प्रार्थी लहूलुहान हो गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।




