CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर; छत्तीसगढ़ के इस जिले में नाबालिगों ने 7वीं क्लास की छात्रा से किया गैंगरेप

बड़ी खबर; छत्तीसगढ़ के इस जिले में नाबालिगों ने 7वीं क्लास की छात्रा से किया गैंगरेप
Share

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में नाबालिगों ने 7वीं क्लास में पढ़ने वाली एक बच्ची को अगवा कर उससे गैंगरेप किया। 12 साल की बच्ची 10वीं क्लास में पढ़ने वाली अपनी बड़ी बहन के साथ देर रात एक शादी कार्यक्रम से लौट रही थी। इसी दौरान 16-17 साल के 6 किशोरों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपी छोटी बहन का मुंह दबाकर डेढ़ किमी घसीट कर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर फिर से रेप की धमकी दी। मामले में FIR दर्ज होने के बाद सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है। मामला कुसमी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, स्थानीय गांव में रहने वाली दो बहनें 27 जून को एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद रात करीब 3.30 बजे घर लौट रही थीं। अभी वे घर से करीब 200 मीटर दूर पहुंची थी कि पहले से छिपे 6 किशोरों ने उनका रास्ता रोक लिया। इसके बाद दोनों बहनों को जबरदस्ती खींच कर ले जाने लगे। बड़ी बहन ने शोर मचाया तो दो आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। जबकि 4 आरोपी छोटी बहन को घसीट कर ले गए। नदी किनारे दो आरोपियों ने उससे दुष्कर्म किया और दो पहरा दे रहे थे।

दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने धमकी दी कि बताने पर फिर वह ऐसा करेंगे। वहीं बड़ी बहन से दो आरोपियों ने रेप का प्रयास किया तो उसने शोर मचाया। इस पर पड़ोस में रहने वाले दंपती बाहर निकले और टार्च जलाई। इस पर आरोपी उसे भी छोड़कर भाग गए। वहीं बड़ी बहन घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद सभी बाइक लेकर छोटी बच्ची की तलाश करने के लिए निकले तो वह नदी किनारे बेहोश पड़ी मिली। घटना के बाद से बच्ची सदमे में है। वह न सोती है और न घर वालों से बात कर रही है।





Share

Leave a Reply