छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना को देखते हुए सरकार ने उठाये कड़े कदम
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामले पर सरकार ने कड़े कदम उठाने का फैसला किया है।। प्रशासन अब कोरोना गाइडलाइंस का पालन नहीं करने वालों और मास्क नहीं लगाने वालों से 100 रुपए जुर्माना वसूला जाएगा।
आपको बता दें देशभर के साथ छत्तीसगढ़ में भी कोरोना संक्रमण के केस बढ़ते जा रहे हैं। सरकार भी अब कोरोना गाइडलाइंस को नजरअंदाज करने वालों को बख्शने के मूड में नहीं है। इसलिए अब प्रशासन को निर्देश जारी कर चौक-चौराहों पर कर्मचारियों को मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं।




