CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

खरसिया में 205 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

खरसिया में 205 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
Share

 रायपुर। मुख्यमंत्री ने खरसिया को दी बड़ी सौगात।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दूसरे चरण में रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा में 205 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत के 13 विभिन्न विकास के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिसमें 19 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से निर्मित 8 कार्यो का लोकार्पण एवं 185 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 5 कार्यों का शिलान्यास कार्य शामिल हैं।इस मौके पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम एवं गौ सेवा आयोaग के अध्यक्ष महंत  राम सुंदर दास उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल कार्यक्रम के दौरान जिन कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण द्वारा 11 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से दो सड़क निर्माण कार्य, लोक निर्माण विभाग द्वारा 5 करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से तुरेकेला-हालाहुली मार्ग का मजबूतीकरण कार्य, शिक्षा विभाग द्वारा 75 लाख रुपये की लागत से बरभौना में हाईस्कूल भवन निर्माण, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 91 लाख रुपये की लागत से हमर लैब एवं ब्लड बैंक, आयुर्वेद विभाग द्वारा 16 लाख रुपये की लागत से शासकीय आयुर्वेद औषधालय हेतु मुरा में नवीन भवन निर्माण तथा 16 लाख रुपये की लागत से शासकीय होम्योपैथी औषधालय हेतु हालाहुली में नवीन भवन निर्माण कार्य शामिल है।शिलान्यास कार्य के तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा 75 लाख रुपये की लागत से खरसिया के छोटे मुड़पार में हाईस्कूल भवन निर्माण कार्य, लोक निर्माण विभाग सेतु द्वारा 64 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से रेलवे ओव्हर ब्रिज एवं रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 120 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से खरसिया, रायगढ़ एवं पुसौर में 36 रेट्रोफिटिंग योजना, 129 सिंगल विलेज योजना एवं 01 सोलर योजना के कार्य शामिल है।



Share

Leave a Reply