धरमपुरा में सर्व सुविधा युक्त सामुदायिक भवन का हुआ लोकार्पण
रायपुर। धरमपुरा में हनुमान मंदिर के पास आज पूर्व मंत्री एवं विधायक ग्रामीण सत्यनारायण शर्मा के मुख्य आतिथ्य में तथा महंत डॉ राम सुंदर दास अध्यक्ष राज्य गौ सेवा आयोग एवं जैतू साव मठ मे न्यासी अजय तिवारी की विशेष उपस्थिति में सर्व सुविधा युक्त सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच गोपी यादव , हितेंद्र यादव, यादव भूषण यादव ,बाबूलाल वैष्णव फेरह साहू आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थेl




