राजधानी सहित छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज: कहि झमाझम हुई बारिश तो कही कोहरे ने बढाई मुसीबत
रायपुर। राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार सुबह राजधानी रायपुर में झमाझम बारिश ने लोगों को रजाई में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया।
दरअसल कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी होने की वजह से लोगों ने रजाई ओढऩा बंद कर दिया था, लेकिन बुधवार को आंधी चलने के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। अचानक मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को वापस गरम कपड़ों की जरुरत महसूस हुई।
ईधर छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में बेमौसम बारिश के बाद सुबह घना कोहरा देखा गया,कोहरा छाया रहने के चलते लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। इलाके में 2 दिन पहले बारिश के साथ ओले गिरे थे। छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बेमौसम बारिश से फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।




