बड़ी खबर : प्रदेश में शराब दुकान खुलने के समय में हुई बढ़ोतरी, जाने कब से कब खुलेंगी शराब दुकाने
रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने शराब दुकान खुलने के समय में बढ़ोत्तरी की है। राज्य सरकार ने सुबह 8 से शाम 7 बजे तक शराब दुकाने खोलने के समय में संशोधन करते हुए नया समय तय किया है | राज्य में अब सुबह 8 से रात 9 बजे तक शराब दुकान खोलने का फैसला किया है। आबकारी विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है।




