CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

युवक ने किशोरी से बढ़ाई नजदीकियां, फिर खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म

युवक ने किशोरी से बढ़ाई नजदीकियां, फिर खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म
Share

रायगढ़। जूटमिल चौकी क्षेत्र से एक किशोरी के साथ शादी का वादा कर खेत में ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।

मिली जानकारी अनुसार पीड़िता चौकी क्षेत्र की रहने वाली है, डूमरपाली निवासी आरोपी सुरेंद्र पाव उम्र 20 वर्ष जो पीड़िता के मोहल्ले में आना-जाना करता था। दोनों के बीच जान पहचान हुई। इसी दौरान आरोपी ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और दोनों के बीच 1 साल तक प्रेम संबंध भी रहा।


22 जून की शाम आरोपी ने किशोरी के घर के पास आकर झूठ-मूठ की शादी कर ली और उसे अपने झांसे में ले लिया, फिर किशोरी को बहला-फुसलाकर पटेलपाली खेत की ओर ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।


दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने किशोरी को दूसरे दिन शाम के वक्त उसके घर के नजदीक तालाब के पास छोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। ऐसे में पीड़िता जब अपने घर पहुंची तो परिजनों ने उसे डांट फटकार लगाई और घर से बाहर जाने की बात पूछी। तब किशोरी ने रोते बिलखते पूरी घटना के बारे में परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद किशोरी के पिता गांव के बुजुर्गों के साथ सुरेंद्र पाव के घर जाकर पूछताछ किये। तब उसने किसी भी प्रकार की घटना से इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 363, 366, 376 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया है।



Share

Leave a Reply