BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भाजपा मोदी सरकार में बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं से महिलाओं में भय व्याप्त, आत्म सम्मान घटा - काँग्रेस

भाजपा मोदी सरकार में बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं से महिलाओं में भय व्याप्त, आत्म सम्मान घटा - काँग्रेस
Share

रायपुर | भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह, पूर्व मंत्रीगण अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, बृजमोहन अग्रवाल के दुष्कर्म को लेकर दिये गये बयान पर पलटवार करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि, भाजपाई दुष्कर्म की घटनाओं पर झूठे आंकड़े, सरकार पर आरोप एवं राजनीतिक बयानबाजी को ही इतिश्री समझते हैं, राजनीतिक स्वार्थ के चलते प्रदेश भाजपाई कर रहे स्तरहीन राजनीति।

पढ़ें : दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : इंश्योरेंस कंपनी का अफसर बनकर 10 लाख की ठगी करने वाले ठग को दिल्ली से किया गिरफ्तार 


प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि अपराधिक घटनाओं पर प्रदेश सरकार गंभीर एवं संवेदनशील है, किसी भी घटनाओं पर अपराधी बक्से नहीं जा रहे हैं चाहे वह कोई भी हो।

पढ़ें : अस्पताल से कोरोना मरीज ने लगाई छलांग हुई मौत, अस्पताल परिसर में मची अफरा तफरी 

रमन सिंह वर्तमान भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रहे है, उनके मन्त्रिण्डल में भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी के सहयोगी रहे अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, बृजमोहन अग्रवाल जिस तरह धनोरा प्रकरण पर सरकार को कोसने का कार्य कर रहे वह राजनीतिक लोलुपता से कम नही क्योकि उक्त घटना के अपराधी पकड़े जा चुके है जिम्मेदारों पर कार्यवाही हुई है।
 
 
केंद्रीय सत्तारूढ़ दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह देश मे बढ़ रहे गैंग रेप,बलात्कार, अमानवीय कृत्यों ओर उसके बाद हत्या की घटनाओं पर संवेदना व्यक्त करना भी जरूरी नही समझते पर छग में चिंताये भयावह बताने में संकोच नही करते ये कैसी राजनीति है। केंद्र सरकार की निष्क्रियता, लापरवाही ओर हाथरस उत्तरप्रदेश की घटनाओं में आरोपियों के संरक्षक बनने से देश्वयापि महिलाओं में भय का वातावरण निर्मित है, मातृशक्तियो का आत्मसम्मान लगातार घट रहा है।

 
2014 लोकसभा चुनाव भाजपा प्रधानमंत्री पद के दावेदार रहे और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा था देश में बेटियां महिलाएं सुरक्षित नहीं हम सत्ता पर आए तो यह सारी घटनाएं बंद होगी मातृशक्ति का सम्मान भाजपा करना जानती है ,आखिर हुआ क्या उत्तर प्रदेश हाथरस,भदोही, बलरामपुर, कठुवा, उन्नाव जैसी घटनाएं जहां बहुत से संदेह है, उन घटनाओं से पीड़ित परिजनों को न्याय नहीं मिला, अच्छे दिनों के वायदे 15 लाख प्रत्येक भारतीय के खाते में जमा, कर मुक्त भारत जैसी बड़ी-बड़ी बातों की तरह ही नारी शक्ति नारी अस्मिता लगातार आज देश में छिन्न-भिन्न हो रही है।
 


Share

Leave a Reply