राजधानी में नाबालिग के साथ अश्लील हरकत, मामला दर्ज
रायपुर। मासूम बच्चों के साथ वयस्कों द्वारा दैहिक शोषण किये जाने की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। केन्द्र सरकार एवं राज्य शासन द्वारा पास्कों एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध करने के बावजूद भी नाबालिग बच्चे असुरक्षित माहौल में जीने के लिए मजबूर है। सरस्वती नगर थााने से मिली जानकारी के अनुसार नया तालाब कोटा स्थित मासूम 12 वर्ष की बच्ची के साथ आरोपी आनंद वर्मा आयु 45 वर्ष पिता टीकू वर्मा ने गलत इरादे से पीडि़ता के अंगों को छूकर अश्लील हरकत की। छेड़छाड़ कर अश्लील इशारे बाजी की उक्त घटना की जानकारी पीडि़ता ने अपनी मां को दी। उसके पश्चात पीडि़ता की मां ने सरस्वती नगर थाना पहुंचकर आरोपी एवं उसके अन्य 8 साथियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 एवं पास्कों एक्ट के तहत मामला दर्ज कर प्रकरण की विवेचना प्रारंभ कर दी है।




