सोशल मीडिया पर महिलाओं व बच्चों का अश्लील फोटो वायरल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
रायपुर। सोशल मीडिया पर महिलाओं व बच्चों से संबंधित अश्लील फोटों वायरल करने के मामले में माना थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार माना कैम्प थाना पुलिस ने महेश कुमार सेन पिता उमेश सेन के खिलाफ 23 जून को महिलाओं व बच्चों से संबंधित अश्लील फोटों सोशल मीडिया पर अपलोड कर वायरल करने के मामले आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67,67 ए के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज किया है।




