छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, मंत्रियों ने फहराया तिरंगा, यहां देखिए ध्वजारोहण की तस्वीरें
रायपुर: छत्तीसगढ़ में भारत की स्वतंत्रता के 75 वीं वर्षगांठ पर सोमवार को जमकर आजादी का उत्सव मनाया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान ध्वजारोहण किया। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर बधाई और शुभकामनाएं दी।
प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बेमेतरा के ऐतिहासिक बेसिक स्कूल ग्राउंड मे बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच देश की आन-बान और शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का ध्वजारोहण कर सलामी ली। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम दिए संदेश का वाचन किया और उत्साह उमंग के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश मे छोडें।




