राजधानी के एम्स हॉस्पिटल पर पुष्प वर्षा करेगी इंडियन एयरफोर्स के जहाज ,जानिये क्यों
रायपुर,छत्तीसगढ़ के एम्स अस्पताल में फूलों की वर्षा की जाएगी, इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज सुबह 10:30 बजे एम्स रायपुर में फूलों की वर्षा की जाएगी ।
![]()
कोरोना वायरस से जूझ रहे पीड़ितों की सेवा में दिन रात लगे स्वास्थ्यकर्मी, डॉक्टर्स व नर्सों के उत्साहवर्धन को सलामी देने के लिए रविवार को वायुसेना पुष्पवर्षा करेगी। राजधानी रायपुर में रविवार सुबह कोरोना वॉरियर्स के लिए फूल बरसा कर सम्मान किया जाएगा। वायुसेना के हेलीकॉप्टर कोरोना मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल कर्मचारियों के लिए पुष्प वर्षा करेंगे।
इसी तरह पुरे भारत में आज अलग अलग समय पर कोरोना से लड़ रहे कोरोना वारियर्स पर सेना के जहाज पुष्प वर्षा करने जा रही है




