BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

इंडियन जस्टिस रिपोर्ट 2025 जारी: पुलिसिंग में छत्तीसगढ़ को मिला देशभर में चौथा स्थान

इंडियन जस्टिस रिपोर्ट 2025 जारी: पुलिसिंग में छत्तीसगढ़ को मिला देशभर में चौथा स्थान
Share

रायपुर :- इंडियन जस्टिस रिपोर्ट (IJR) 2025 हाल ही में जारी की गई है, जिसमें छत्तीसगढ़ ने पुलिसिंग के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर में चौथा स्थान हासिल किया है। वर्ष 2022 में छत्तीसगढ़ पुलिस 18 राज्यों में 9वें स्थान पर थी, लेकिन इस बार बेहतर रणनीति और सुधारों के चलते राज्य ने बड़ा छलांग लगाते हुए चौथे पायदान पर जगह बनाई है।

इस रिपोर्ट में न्यायपालिका, पुलिसिंग, जेल प्रबंधन और विधिक सहायता जैसे प्रमुख क्षेत्रों का मूल्यांकन किया गया है। पुलिसिंग में बेहतर रैंकिंग के साथ-साथ छत्तीसगढ़ ने विधिक सहायता में भी मजबूत प्रदर्शन किया है। हालांकि न्यायपालिका के मामले में राज्य को 8वां स्थान मिला है, जो संकेत करता है कि इस क्षेत्र में अभी और सुधार की जरूरत है।

छत्तीसगढ़ ने 68 संकेतकों में से 41 में सुधार दर्ज किया है, जो राज्य की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। रिपोर्ट में यह भी उजागर हुआ है कि मानव संसाधन मानकों के लिहाज से राज्य अभी पीछे है, विशेष रूप से पुलिस बल की नियुक्ति और प्रशिक्षण के मामले में।

राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन इस सफलता को टीमवर्क और आधुनिक तकनीकों के उपयोग का परिणाम मान रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इसी तरह सुधारों की गति बनी रही, तो आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी न्यायिक और कानून व्यवस्था वाले राज्यों में शुमार हो सकता है।



Share

Leave a Reply