मेकाहारा में आने वाले शिशु रोगियों का अब होगा एकता अस्पताल में इलाज, शासन ने किया इसका अधिग्रहण
रायपुर। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। कोरोना के मरीजों के ईलाज के लिए अस्पताल और होटल्स का अधिग्रहण किया जा रहा है। इसी कड़ी में बच्चों के इलाज के लिए एक निजी अस्पताल को सरकार ने अधिगृहित कर लिया है। प्रशासन ने एकता अस्पताल को अधिग्रहित कर लिया है। वहीं मेकाहारा अस्पताल को (कोविड-19) अस्पताल बनाया गया है। आज से मेकाहारा में नए मरीजों को भर्ती नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि- 'कोरोना से जंग में यह निर्णय लिया गया है, मेकाहारा में आने वाले अलग-अलग रोगों के मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया है। जिला अस्पताल में महिलाओं का इलाज किया जाएगा। वहीं बच्चों के इलाज के लिए एकता अस्पताल को चुना गया है।'




