राजधानी के वीवीआईपी, वीआईपी सुरक्षा में लगे गार्डों का निरीक्षण ...
रायपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय यादव के निर्देशानुसार उप पुलिस अधीक्षक लाइन मणि शंकर चंद्रा के नेतृत्व में 19 जून की रात्रि अलग - अलग 7 टीमें बनाकर 5 घंटों में ही सुरक्षा में लगे जवानों की निरक्षण की। टीम ने राजधानी रायपुर में निवासरत महत्वपूर्ण व्यक्तियों और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में लगे जिला पुलिस बल और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के गार्ड अधि.कर्म. की चेकिंग की ।
चेकिंग के दौरान श्री चंद्रा से गार्ड ड्यूटी में तैनात अधिकारी - कर्मचारियों को समय से ड्यूटी में उपस्थित होने, रात्रि के दौरान ड्यूटी में अत्यधिक सतर्कता बरतने, ड्यिूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करने , दुरुस्त वर्दी धारण करने, मोर्चे में अर्क ऑफ फायर पोजिशन लेने, संदिग्ध व्यक्तियो की पहचान रखने की सख्त हिदायत दी।
उक्त टीम में निरीक्षक रमेश मरकाम, निरीक्षक सुदर्शन ध्रुव, निरीक्षक वीरेंद्र चंद्रा, निरीक्षक प्रेम प्रकाश, निरीक्षक ए के टोप्पो, निरीक्षक दीपेश सैनी और उप निरीक्षक लालमन साय शामिल रहे।




