CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

प्रेग्नेंट प्रेमिका को आत्महत्या के लिए उकसाया, जंगल में छोड़कर भागा प्रेमी, अब हुआ गिरफ्तार

प्रेग्नेंट प्रेमिका को आत्महत्या के लिए उकसाया, जंगल में छोड़कर भागा प्रेमी, अब हुआ गिरफ्तार
Share

 बालोद। CRIME NEWS : प्रदेश में दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. ऐसा ही मामला बालोद से सामने आया है. यहां युवक शादी का झांसा देकर युवती से शरीरिक संबंध बनाता रहा. युवती के 6 माह की गर्भवती होने पर युवक ने उसे बाइक में बैठाकर अपने साथ ले गया।  युवती को जहर की डिब्बी देकर उसे जंगल में ही छोड़ दिया और वह फरारा हो गया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

आपको बता दें कि पीड़िता जैसे-तैसे लिफ्ट लेकर आरोपी के गांव पहुंची, आरोपी के घर में नहीं मिलने पर परिजनों के साथ डौंडी थाने आकर मामले की रिपोर्ट लिखवाई. रिपोर्ट में बताया गया है कि 7 माह पूर्व 14 मई 2022 को रात्रि में आरोपी सालिकराम टावरे पीड़िता के नानी घर के कमरे में आकर मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं और तुमसे शादी करना चाहता हूं कहकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाया. पीड़िता ने अपने गर्भवती होने की जानकारी आरोपी को दी थी, जिसके बाद आरोपी ने पीड़िता से शादी कर पत्नी बनाने का प्रलोभन दिया.

26 तारीख को पीड़िता के नानी घर आकर आरोपी सालिकराम ने शादी कर पत्नी बनाकर रखने की बात कहकर पीड़िता को अपनी बाइक में बिठाकर घोटिया के जंगल में ले गया और कीटनाशक दवा की डिब्बी देकर छोड़ दिया. इसके बाद पीड़िता ने अपनी सुझबुझ से जंगल से बाहर आकर आरोपी के गांव पहुंची, जहां आरोपी घर से फरार था. इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई. वहीं डौंडी पुलिस ने आरोपी सालिक राम टावरे पिता सुखचंद टावरे उम्र 34 वर्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।



Share

Leave a Reply