BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सभी ब्लॉको में आइसोलेशन वार्ड के लिए चिन्हाकिंत करने के निर्देश, 1434 व्यक्ति होम आइसोलेशन में

सभी ब्लॉको में आइसोलेशन वार्ड के लिए चिन्हाकिंत करने के निर्देश, 1434 व्यक्ति होम आइसोलेशन में
Share

कांकेर। नोवल कोरोना वायरस के नियंत्रण की समीक्षा के लिए गठित जिला स्तरीय कोर कमेटी की बैठक कलेक्टर के.एल.चौहान की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें बताया गया कि वर्तमान में 1434 व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है तथा 234 व्यक्तियों ने होम आइसोलेशन की 28 दिन की अवधि पूरा कर ली है। कलेक्टर चौहान ने होम आइसोलेशन की अवधि पूरा कर चुके व्यक्तियों को अपने घरों में ही रहने कहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जिले के सभी विकासखण्डों में होम आइसोलेशन वार्ड के लिए भवन का चिन्हांकन किया जावे। जिले के पेयजल स्त्रोतो का क्लोरीनेशन करने एवं पेयजल पाईल लाईन की टूट-फूट होन पर उसकी मरम्मत करने के लिए नगरीय निकाय एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं।

बैठक में खाद्यान्न पदार्थो एवं ईधन की उपलब्धता की समीक्षा भी कलेक्टर द्वारा किया गया, साथ ही आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश खाद्य विभाग के अधिकारी को दिये गये। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे, अपर कलेक्टर सी.एल मार्कण्डये, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एल. उईके, सिविल सर्जन डॉ. आर.सी. ठाकुर, डॉ. डी.के रामटेके, आदिवासी विकास विभाग के उपायुक्त विवेक दलेला, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश पाण्डे, महिला एवं बाल विकास अधिकारी सी.एस. मिश्रा, परिवहन अधिकारी ऋषभ नायडू, डी.पी.एम डॉ, निशा मौर्य, सहायक खाद्य अधिकारी टी.आर ठाकुर भी मौजूद थे।


Share

Leave a Reply