अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों को निराकरण करने के निर्देश, कलेक्टर ने जिले के सभी विभागों के प्रमुखों को लिखा पत्र
रायपुर। कलेक्टर ने जिले के सभी विभागों के प्रमुखों को पत्र लिखकर अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों को शीध्र नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर ने अपने पत्र में कहा कि जिले में चतुर्थ श्रेणी के अनुकंपा नियुक्ति के लिए कोई सीमा बंधन निर्धारित नहीं है। किंतु तृतीय श्रेणी के पदों पर स्वीकृत पद के 10 प्रतिशत् पदों पर ही अनुकंपा नियुक्ति किए जाने के प्रावधान उपबंधित होने के कारण जिले में विभिन्न विभागों से तृतीय श्रेणी के पद रिक्त नहीं होने के आधार पर प्रकरण निराकरणार्थ प्रेषित किए गए है।
उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से अद्यतन स्थिति से की जानकारी तत्काल देने को कहा है, जिससे समय-सीमा की बैठक में इसकी समीक्षा की जा सकें।




