CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

शैक्षिक संस्थाओं में शिक्षण शुल्क लेने पर रोक के निर्देश

शैक्षिक संस्थाओं में शिक्षण शुल्क लेने पर रोक के निर्देश
Share

धमतरी। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला इकाई धमतरी द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी को 3 जुलाई को ज्ञापन सौंपकर मांग की गई थी कि सत्र 2021-22 में हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालय के छात्र-छात्राओं से कौन-कौन सा शुल्क लिया जाए, स्थिति को स्पष्ट करते हुए आदेश निर्देश जारी करें। जिले के कुछ प्राचार्यों द्वारा माध्यमिक शिक्षा मंडल का नामांकन शुल्क एवं परीक्षा शुल्क के अतिरिक्त अन्य शासकीय शुल्क छात्र-छात्राओं से लिया जा रहा था। इस कोविड-19 महामारी के दौर पर जब पूरा देश संकट के दौर से गुजर रहा है? वहां पर सरकारी संस्था में पढ़ रहे गरीब विद्यार्थियों से शिक्षण शुल्क लिया जाना, वह भी शासन के नहीं लेने के निर्देश के बाद भी। इस आदेश पर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नवीन चंद्राकर, सचिव एपी साहू, प्रदेश कार्यकारिणी रोहित कुमार साहू, ब्लॉक अध्यक्ष धमतरी ओपी साहू, गोविंद मीनपाल, दयाराम साहू, ओपी वर्मा, दिनेश देवांगन, प्रमोद चंद्राकर, देवेंद्र दादर, एमके बोर्झा, राजेश तिवारी आदि ने जिला शिक्षा अधिकारी के प्रति स्थिति स्पष्ट करने पर संतोष प्रकट किया है।



Share

Leave a Reply