युकां के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास से केन्द्र सरकार की पूछताछ विनाश काले विपरीत बुद्धि-विकास उपाध्याय
रायपुर। राष्ट्रीय युकां में लम्बे समय तक महत्वपूर्ण पद पर काम कर चुके कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने कोरोना काल में देश भर में लोगों को मदद करने के लिए इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी से दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा शुक्रवार को पूछताछ पर कहा कि यह श्री मोदी व श्री शाह को विनाश काले विपरीत बुद्धि की ओर ले जा रहा है।
श्री उपाध्याय ने कोरोना काल में देश भर में जरूरतमंद लोगों को मदद करने के लिए इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी से दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा पूछताछ पर तल्ख टिप्पणी दी है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार का यह चेहरा विनाश काले विपरीत बुद्धि की ओर ले जा रहा है। उन्होंने कहा कि चाणक्य ने कहा था। जब इंसान का विनाश पास आता है तो उसकी बुद्धि उल्टी दिशा में काम करना शुरू कर देता है। ठीक उसी तरह अब भाजपा की मोदी सरकार की हालत हो गई है।
विकास उपाध्याय ने कहा,युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास लगातार पूरे कोरोना काल में 24 घंटे देश भर में अपनी मजबूत संगठन के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को मदद कर रहे हैं और सोशल मीडिया में देश भर में इसकी जितनी प्रशंसा हो रही है उतनी ही केन्द्र सरकार की निंदा,जो मोदी सरकार की चिंता बढ़ा दी है और यही वजह है कि यह सरकार उस दिशा में काम करना अब शुरू कर दिया है जिसका एक ही उत्तर हर किसी की जुबान पर है सिर्फ और सिर्फ निंदा। सार्वजनिक रूप से कोई मदद के लिए हाथ बढ़ा रहा है। इसका सोर्स कभी गलत नहीं होता न ही पूछा जाता है।बल्कि इसकी प्रशंसा की जाती है जैसे पीडि़त लाखों लोग कर रहे हैं।




