CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर: वाहनों के साइलेंसर से मेटल चोरी के आरोप में अंतराज्यीय 7 सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

बड़ी खबर: वाहनों के साइलेंसर से मेटल चोरी के आरोप में अंतराज्यीय 7 सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार
Share

 महासमुंद। प्रदेश के विभिन्न जिलों से चारपहिया इको वाहन की साइलेंसर से साइलेंसर मेटल डस्ट चोरी के आरोप में पुलिस ने अंतराज्यीय 7 सदस्यीय गिरोह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से करीब 4 लाख रुपए कीमत का मेटल डस्ट, बाइक, मोबाइल व मेटल निकालने में प्रयुक्त हथियार जब्त की है। पुलिस कंट्रोल रुम में मामले का खुलासा करते हुए एएसपी मेघा टेंभुरकर ने बताया कि विगत एक-दो माह से इको मारुति मालिकों एवं वाहन चालकों से शिकायत मिल रही थी कि उनके वाहनों में साइलेंसर से साइलेंसर मेटल डस्ट (पैलेडियम) की आएदिन चोरियों हो रही है। रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि गंजपारा निवासी गोविंद सिंह राजपूत इको मारुति वाहनों को किराए से लेकर जाता है। तथा अपने साथियों के साथ मिलकर ईको वाहनों में लगे साईलेंसरों को खोलकर उसमें लगे मेटल डस्ट की चोरी करता है। रविवार को उक्त मेटल को बेचने बस स्टैण्ड में ग्राहक की तलाश में खड़ा था। जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा और उनकी अन्य साथियों को गिरफ्तार किया। आरोपी गोविंद सिंह राजपूत के निशानदेही पर पुलिस ने उनके साथी यूपी निवासी फरमान खान पिता इरफान (30), इकरार खान पिता अनवर (30), मूकिम खान पिता मुजिम (28), रिंकू उर्फ चंद्रजीत यादव पिता अनूप (30), हॉल मुकाम व्यास तालाब बीरगांव रायपुर साजिद खान पिता शाबीर (25), साजिम खान पिता मस्तूर अली (18), हॉल फरीदनगर सुपेला भिलाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों ने अपराध करना स्वीकर किया है। पुलिस ने आरोपीयों से चोरी के मेटल डस्ट (पैलेडियम) 20 किलोग्राम कीमत 4 लाख रुपए एवं घटना में प्रयुक्त 2 नग मोटर साइकिल कीमत 55 हजार रुपए, 7 नग मोबाइल 75 हजार रुपए एवं नकदी 7000 रुपए और साइलेंसर खोलने के औजार पाना पेंचिस, हथौड़ा, पेंचकस कीमती 500 रुपए कुल 5 लाख 37,500 रुपए जब्त कर धारा 41(14) जा.फौ. / 379, 34 दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी गोविंद सिंह पिछले एक-दो महिने से महासमुंद क्षेत्र के कचहरी, टैक्सी स्टैण्ड, शेर, जामगांव, बेमचा, इमलीभाठा, स्टेशन रोड के अलावा फिंगेश्वर, राजिम, गरियाबंद, धमतरी, बलौदाबाजार जिले से अब तक कुल 48 इको मारुति वाहनों से मेटल की चोरी की है। जिसमें बेमचा निवासी ओमप्रकाश साहू के ईको वाहन क्रमांक सीजी 6 क्यू 2197 को किराए से लिया और अपने साथियों के साथ उक्त वाहन से मेटल की चोरी की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने कई वाहनों से चोरी की घटना को अंजाम दिया है जिसका उन्हें नंबर याद भी नहीं है।



Share

Leave a Reply